जब लड़की के गेटअप में जेंट्स वॉशरूम में चले गए थे ऋषि कपूर, उसके बाद जो हुआ...

  फिल्म रफू चक्कर में ऋषि कपूर लड़की के गेटअप में किरदार निभाते नजर आए थे। जानिए इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का मजेदार किस्सा...


हिंदी सिनेमा जितनी पर्दे पर जितनी रोचक कहानियां दिखाती है, उतनी ही रोचक कहानियां किस्से पर्दे के पीछे के भी बनते हैं। फिल्म की शूटिंग करते हुए, गाना कंपोज या फिर शूट करते हुए ऐसे कई किस्से बन जाते हैं, जो काफी दिलचस्प होते हैं।  


सत्तर के दशक में कई मशहूर एक्टर थे जिनमें से एक थे ऋषि कपूर साहब। हिंदी सिनेमा में ऋषि कपूर एक चॉकलेटी और रोमांटिक हीरो वाली छवि रखते थे। उन्होंने अपने जीवन में प्रेमी से लेकर पिता तक कई किरदार निभाए और हर किरदार में वे जान डाल देते थे।  


उनकी फिल्म 'रफू चक्कर' की शूटिंग के दौरान एक बहुत ही मजेदार किस्सा हुआ था। दरअसल ऋषि कपूर लड़की के गेटअप में वॉशरूम में चले गए थे। तो चलिए जानते हैं पूरा किस्सा।


सत्तर के दशक में पुरुष कलाकार को महिला के गेटअप में देखना कोई सामान्य बात नहीं थी, लेकिन कलाकार होने के नाते ऋषि कपूर ने इस सोच को तोड़ा और एक चॉकलेटी बॉय, माचो मैन की छवि से हटकर लड़की के रूप में किरदार अदा किया। जिन लोगों ने फिल्म 'रफू चक्कर' देखी होगी उन्हें ऋषि कपूर का लड़की वाला गेटअप जरूर याद होगा। इस फिल्म में ऋषि कपूर ज्यादातर समय लड़की के गेटअप में ही नजर आए थे।


दरअसल, कश्मीर में एक सीन की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर को वॉशरूम जाना था। वे शूटिंग के लिए पूरे गेटअप में थे। उन्होंने लड़की के कपड़े पहने हुए थे। अब समस्या ये थी कि वे लड़की वाले वॉशरूम में जा नहीं सकते थे और फिर क्या था उन्होंने लड़की के गेटअप में ही जेंट्स वॉशरूम में जाने का फैसला किया।


ऋषि कपूर लड़की के गेटअप में ही जेंट्स वॉशरूम में गए। जैसे ही ऋषि कपूर वॉशरूम के अंदर पहुंचे, तो वहां पर मौजूद दो विदेश उन्हें देखकर चौंक गए और शर्म के मारे वहां से बाहर भाग गए। कुछ समय बाद वे दोनों उस महिला (ऋषि) को ढूंढ रहे थे जो पुरुष वॉशरूम में थी, लेकिन जब उन्होंने बाद में ऋषि कपूर के शूटिंग करते हुए देख तो उन्हें पता चला कि वे एक प्रसिद्ध कलाकार हैं।

Comments

Popular posts from this blog

दर्द भरे थे किशोर कुमार की पत्नी मधुबाला के आखिरी कुछ साल, बीमारी की वजह से हड्डी का ढांचा बन गई थीं अभिनेत्री

राजेश खन्ना द्वारा पहने गए गुरु कुर्त्ते खूब प्रसिद्ध हुए और कई लोगों ने उनके जैसे कुर्त्ते पहने।

नरगिस और सुनील दत्त की शादी की खबर सुन टूट गए थे राज कपूर, शराब की लत ने कर दिया था ऐसा हाल