राखी बांधने से हुई शुरुआत, फिर कैसे एक-दूजे के हुए श्रीदेवी और बोनी कपूर? दिलचस्प है प्रेम कहानी

  दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'चांदनी' थीं, जो लाखों फैंस के दिल में बसती थीं। 

श्रीदेवी ने अपने शानदार करियर में 'मिस्टर इंडिया', 'जुदाई', 'नागिन', 'लाडला', 'चालबाज' जैसी कई हिट फिल्में देकर खुद को बॉलीवुड की सुपरस्टार साबित किया था। लेकिन उनकी लव लाइफ भी काफी दिलचस्प थी। श्रीदेवी का नाम मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ा। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन श्रीदेवी ने जीवन साथी के रूप में बोनी कपूर को चुना। बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आइए आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।   


बोनी कपूर के घर में रहती थीं श्रीदेवी

बोनी कपूर की पहली पत्नी का नाम मोना कपूर हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं रहीं। लेकिन वह श्रीदेवी की बहुत अच्छी दोस्त थीं।  

इसी वजह से एक बार मोना ने श्रीदेवी को अपने घर में रहने के लिए जगह भी दी थी। उन दिनों श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रही थीं और बोनी कपूर भी मोना के साथ काफी खुश थे। हालांकि, मिथुन को श्रीदेवी और बोनी कपूर पर थोड़ा शक था। इसी वजह से श्रीदेवी ने मिथुन को अपने का यकीन दिलाने के लिए बोनी कपूर को राखी बांध दी थी।    


बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांधी थी। 

मोना ने बताया था कि मिथुन को अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए ही श्रीदेवी ने बोनी को राखी बांधी थी ताकि उन्हें भरोसा हो सके कि श्रीदेवी और बोनी के बीच कुछ नहीं चल रहा है। हालांकि, श्रीदेवी और मिथुन का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। मिथुन की शादी पहले ही गीता बाली के साथ हो चुकी थी और जब उन्हें दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला, मिथुन और श्रीदेवी ने अपने रिश्ते तोड़ दिए।  


ऐसे शुरू हुई बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी

जब बोनी कपूर और श्रीदेवी की मुलाकात हुई थी, तब बेशक दोनों के बीच कुछ नहीं था लेकिन फिल्म 'मिस्टर इंडिया' ने दोनों को करीब लाने का काम किया था।

 बोनी कपूर जब श्रीदेवी के पास इस फिल्म का रोल लेकर गए थे, तब ही उन्होंने अभिनेत्री को अपने दिल की बात बताई थी। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। बोनी कपूर को भी दोनों की बढ़ती दोस्ती से परेशानी नहीं थी क्योंकि श्रीदेवी बोनी कपूर को भाई बोल चुकी थीं। लेकिन जब मोना कपूर को श्रीदेवी की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो वह भी हैरान रह गईं।  

इसके बाद ही मोना कपूर और बोनी कपूर ने तलाक ले लिया। 1996 में बोनी कपूर श्रीदेवी से मंदिर में शादी कर ली। हालांकि, जब श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी हुई थी, तब लोगों ने अभिनेत्री को 'घर तोड़ने वाली' का टैग भी दिया था।

 



Comments

Popular posts from this blog

दर्द भरे थे किशोर कुमार की पत्नी मधुबाला के आखिरी कुछ साल, बीमारी की वजह से हड्डी का ढांचा बन गई थीं अभिनेत्री

राजेश खन्ना द्वारा पहने गए गुरु कुर्त्ते खूब प्रसिद्ध हुए और कई लोगों ने उनके जैसे कुर्त्ते पहने।

नरगिस और सुनील दत्त की शादी की खबर सुन टूट गए थे राज कपूर, शराब की लत ने कर दिया था ऐसा हाल