बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना, डिंपल कपाड़िया के प्यार में इतना डूब गए थे कि उन्होंने डिंपल की वजह से राज कपूर से दुश्मनी मोल ली थी। आइए जानते हैं राजेश खन्ना और राज कपूर के बीच लड़ाई क्यों हुई थी।

  बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया अपने समय की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस थीं साथ ही उनकी एक्टिंग को फैंस काफी पसंद करते थे। वैसे तो डिंपल कपाड़िया पर कई बड़े-बड़े एक्टर्स अपना दिल हार बैठे थे लेकिन डिंपल ने अपना दिल उस समय के सुपरस्टार राजेश खन्ना को दे दिया।  


दोनों के बीच उम्र का फासला था लेकिन इसके बावजूद भी डिंपल और राजेश ने शादी कर ली। ये जोड़ी फैंस की फेवरेट थी। राजेश खन्ना तो डिंपल के प्यार में इस कदर डूब गए थे कि उन्होंने उस समय के सबसे बड़े निर्माता-निर्देशक राज कपूर से दुश्मनी मोल ली थी।  


आइए जानते हैं राजेश और राज कपूर की दुश्मनी की वजह क्या थी।


इस वजह से हुई थी राजेश खन्ना और राज कपूर के बीच लड़ाई

Rajesh khanna all mp3

डिंपल कपाड़िया ने जिस मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था उसे राज कपूर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म बॉबी में डिंपल के साथ ऋषि कपूर नजर आए थे। बता दें कि डिंपल के पिता चुन्नीभाई कपाड़िया ने बॉलीवुड में अपनी बेटी की लॉन्च को लेकर एक बड़ी पार्टी ऑर्गेनाइज की थी। इस पार्टी में राजेश खन्ना समेत कई बड़े सितारे शामिल हुए थे।


 जब राजेश ने डिंपल को पहली बार देखा था तो उसी समय वो अपना दिल हार बैठे थे। राजेश चाहते थे कि वो डिंपल को अपनी अगली फिल्म में लें। हालांकि राज कपूर ने ये साफ कर दिया था कि जब तक 'बॉबी' रिलीज नहीं होगी तब तक डिंपल कोई और फिल्म नहीं कर सकतीं। इसी वजह से राजेश खन्ना और राज कपूर के बीच विवाद खड़ा हो गया था।  



बॉबी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

राजेश खन्ना और डिंपल कपड़िया ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता था। बाद में राजेश और डिंपल ने शादी कर ली। इसके बाद राजेश ने बॉबी' की शूटिंग में परेशानियां डालनी शुरू कर दी। राजेश नहीं चाहते थे कि डिंपल ऋषि कपूर के साथ काम करें।


 हालांकि बाद में बॉबी रिलीज हुई और इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया। हालांकि तब तक राजेश खन्ना और राज कपूर के बीच दरार आ गई थी।

 


Comments

Popular posts from this blog

दर्द भरे थे किशोर कुमार की पत्नी मधुबाला के आखिरी कुछ साल, बीमारी की वजह से हड्डी का ढांचा बन गई थीं अभिनेत्री

राजेश खन्ना द्वारा पहने गए गुरु कुर्त्ते खूब प्रसिद्ध हुए और कई लोगों ने उनके जैसे कुर्त्ते पहने।

नरगिस और सुनील दत्त की शादी की खबर सुन टूट गए थे राज कपूर, शराब की लत ने कर दिया था ऐसा हाल