दिलीप कुमार और राज कपूर(राज) की दोस्ती 50 और 60 के दशक में काफी चर्चा में रही थी। आइए जानिए ये किस्सा जब दिलीप कुमार की शादी के बाद घुटनों के बल चलकर उनके घर गए थे राज कपूर क्या हैं पूरी कहनी

दिलीप कु्मार के निधन के साथ एक युग का  भी अंत हो गया है। दिलीप कुमार, देवानंद और राज कपूर फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार की पहली तिकड़ी थी। तीनों में जहां प्रतिस्पर्धा थीं, वहीं ये बेहद अच्छे दोस्त भी हुआ करते थे। इसकी मिसाल है राज का किया वादा जो उन्होंने  दिलीप कुमार की शादी के बाद निभाया था।


राज कपूर अक्सर मीडिया इंटरव्यू में कहा करते थे कि अगर कभी उनका दोस्त दिलीप कुमार शादी कर लेगा तो वह घुटनों के बल चलकर उनके घर जाएंगे। दिलीप कुमार ने साल 1966 में सायरा बानो से शादी की थी। दिलीप कुमार की शादी के बाद राज कपूर ने अपना वादा निभाया। वह घुटनों के बल चलकर दिलीप कुमार के घर गए थे। यही नहीं, शादी में घोड़ी लाने वालों में थे राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर और शशि कपूर।


जब राज कपूर ने की शरारत दिलीप कुमार के साथ 

दिलीप कुमार और राज कपूर कॉलेज के दिनों से अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दिलीप कुमार अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखते हैं, 'राज कपूर दिखने में खूबसूरत थे, कॉलेज में काफी मशहूर, खासकर लड़कियों में। जबकि वह खुद को औसत और शर्मिला मानते थे। राज कपूर ने ठाना था कि मेरा शर्मीलापन दूर करके रहेंगे। एक बार वह मुझे कोलाबा में सैर कराने के बहाने से ले गए थे। हमारे तांगे की सवारी थी।'


लड़कियों को बैठाया दिलीप कुमार जी के पास 

दिलीप कुमार अपनी किताब में आगे लिखते हैं, 'राज ने अचानक तांगेवाले को रोका। वहां दो  लड़कियां खड़ी थी। राज ने उनसे गुजराती में बातें की और कहा कि क्या हम आपको कहीं छोड़ सकते हैं। वो लड़कियां तांगे पर चढ़ गईं। मेरी तो सांसे थमीं हुई थीं।'


दिवंगत एक्टर आखिर में लिखते हैं, 'राज और वह लड़की हंस-हंसकर बातें कर रहे थे। एक लड़की मेरे बगल में आकर बैठ गई थीं। मेरी तो समझो सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई थी। दरअसल ये राज का तरीका था कैसे मैं औरतों के सामने असहज महसूस करना बंद कर दूं। राज ने अभद्रता नहीं की वह केवल शैतान था।'

Comments

Popular posts from this blog

दर्द भरे थे किशोर कुमार की पत्नी मधुबाला के आखिरी कुछ साल, बीमारी की वजह से हड्डी का ढांचा बन गई थीं अभिनेत्री

राजेश खन्ना द्वारा पहने गए गुरु कुर्त्ते खूब प्रसिद्ध हुए और कई लोगों ने उनके जैसे कुर्त्ते पहने।

नरगिस और सुनील दत्त की शादी की खबर सुन टूट गए थे राज कपूर, शराब की लत ने कर दिया था ऐसा हाल